मऊ, जनवरी 24 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत जानकी घाट सूरजपूर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान वृंदावन से पधारी रासलीला मंडली की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस के साथ आनंद से भर दिया। दिन में आयोजित रासलीला मंचन को देखने के लिए सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ,माखन चोरी और गोपियों संग शरारत भरे प्रसंगों को जब मंच पर उतारा गया तो दर्शक मुस्कुरा उठे। बाल कृष्ण की नटखट अदाओं और संवादों पर श्रद्धालु हंसते मुस्कराते नजर आए। वहीं महारास और गोवर्धन पूजा के दृश्य आते ही वातावरण फिर से भक्तिमय हो गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और मधुर संगीत ने मंचन को यादगार बना दिया। आयोजन स्थल पर कभी भक्ति तो कभी हास्य का संगम देखने को मिला। श्रद्धालु देर तक रासलीला का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.