हरदोई, फरवरी 9 -- टड़ियावां। अहिरोरी स्थित सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर, महर्षि मंगलगिरि आश्रम पर चल रही द्वादश श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा में सोमवार को चौथे दिन कथा व्यास पंडित पवन तिवारी ने राम कथा के माध्यम से काकभुशुण्डि जी का प्रसंग सुनाया और समझाया ये राम कथा दर्शाती है कि जब कोई अत्यंत मधुर वाणी बोलता है, तो कागा (कौआ) जैसे अप्रिय माने जाने वाले प्राणी के प्रति भी आदर और प्रेम का भाव उत्पन्न हो जाता है। यह प्रेम, सेवा और मीठी बोली के महत्व को उजागर करती है। हम सभी को अपने आराध्य भगवान श्रीराम जी का चिंतन भजन करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...