बागपत, जनवरी 23 -- बिनौली। जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरु आध्यात्मिक पीठ नीलकंठ आश्रम में महागुरुदेव अवतरण महोत्सव प्रकाश पर्व के अवसर पर चल रहे यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का पांचवे दिन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वाहाकार के उदघोष के बीच पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित कुमार शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ महायज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ में सस्वर वेदपाठ और भजन आचार्य अंकुर भारद्वाज ने किया। यजमान राजकुमार सपत्नीक रहे। यज्ञ में रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पवन वीर, सोहन देव, पंकज, कैप्टन नरेंद्र सिंह, अनिल सोलंकी, विनोद आर्य, योगेंद्र धामा, हेमंत देसाई, निरंजन, धीरेंद्र, विनोद सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.