मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी। शहर के तिलक चौक स्थित गोकुलवली आश्रम में सोमवार से श्रीसीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्रीरामचरित मानस कथा शुरू हुआ। सुबह में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो गंगासागर तालाब से जलभर कर शहर के गंगासागर चौक, महिला कालेज रोड, बाटा चौक, मेन रोड, चूड़ी बाजार, महन्थी लाल चौक, शंकर चौक होते तिलक चौक स्थित मंदिर प्रागंण में पहुंचा और 23 फरवरी से लेकर 03 मार्च तक श्रीराम कथा धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश किया गया। बैंड- बाजा की धुन, जय जय सिया राम की घोष से शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। मंदिर के मंहथ बाबा विमल शरण महराज ने कहा कि गोकुल वली मंदिर प्रागंण में दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सुबह में हवनात्मक महायज्ञ और शाम में परम पूज्य अयोध्यावासी प्रखर वक्ता श्रीरामजी दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा होगा। कलश शोभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.