गोपालगंज, मई 29 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड की चैनपुर पंचायत के अटवां दुर्ग गांव में नौ दिवसीय श्री राधा कृष्ण शिव परिवार एवं चैतन्य महाप्रभु प्रतिष्ठात्मक विष्णु महायज्ञ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। दो हजार की संख्या में कन्याओं ने हाथी,घोड़ा व बैंडबाजे के साथ यज्ञ स्थल अटवां दुर्ग से कोड़रा हाता,अटवां कर्ण होते हुए छितवन पोखरा से जल भरा। इसके बाद वापस यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा लौटी। यजमान के रूप में व्यास चौधरी,अमरजीत यादव,शिवजी चौधरी,भोला यादव,हीरालाल साह व सालिक भगत उपस्थित थे। यह नव दिवसीय महायज्ञ 6 जून तक चलेगा। जिसमें वृंदावन से आने वाले प्रद्युम्न जी महाराज द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन राम भक्ति,शिव विवाह,कृष्ण जन्म व लीला आदि से संबंधित झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.