मोतिहारी, फरवरी 21 -- तेतरिया। सेमराहां पंचायत अंतर्गत कदमा हनुमान मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का उद्घाटन शनिवार को विधायक श्याम बाबू यादव, प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटा कर किया। इस से पहले यज्ञ स्थल से 151 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे, घोड़ा के साथ हजारों महिलाएं, पुरुष के साथ कलशयात्रा निकाल कर बूढ़ी गंडक नदी के भीमलपुर पहुंच कर जलबोझी की गई। इसके बाद कलशयात्रा ताजपुर सरैया, मघुआहावृत, राजेपुर, गौसाईपुर, बहुआरा गोपीसिह, सोभिता पुर सहित कई गांवों का परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कर यज्ञशाला में कलश स्थापना किया गया। विधायक श्याम बाबू यादव ने कहा कि यज्ञ से लोगों का मन-बुद्धि बढ़ता है, खुशहाली होती है और भाईचारा भी बढ़ता है। मौके पर मुखिया सुरेन्द्र राय, पैक्स अध्यक्ष विधाकांत राय, टुटु ...