कोडरमा, जनवरी 13 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेतरौन पंचायत के ग्राम नावाडीह में आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर मंगलवार को विधि-विधान के साथ शंखनाद कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भव्य नगर भ्रमण करते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम, जय माता दी, जय भोलेनाथ, जय बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर आयोजित नगर भ्रमण में विधायक अमित कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया आशा देवी, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी, पूर्व मुखिया बबिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास, पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महेश दास, वरिष्ठ नेता महावीर यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में यज्ञ सम...