प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- गायत्री शक्तिपीठ मीरापुर की ओर से सीएसपी रेलवे कॉलोनी सुबेदारगंज में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 11 हजार वेदीय दीप महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसके तहत गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा रेलवे कॉलोनी से कालिंदीपुरम, 60 फीट रोड, राजरूपपुर होते हुए यज्ञशाला पहुंची। शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राम आसरे यादव के अनुसार, महायज्ञ में एक जनवरी तक विविध कार्यक्रम होंगे। इसमें संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा, ध्यान धारणा व प्रज्ञा योग, विविध संस्कार और कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर केके सिंह, मनोज खरे, जगराम पटेल, प्रतिभा सिंह, केके राय, सुरेश शर्मा, महिमा सिंह, देवेन्द्र यादव, नंद लाल केसरवानी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.