गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- - आर्य समाज कविनगर ने 51वीं त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। आर्य समाज कविनगर ने शुक्रवार को 51वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महायज्ञ के साथ ईश्वर भक्ति भजन गाए। होशंगाबाद से आए आचार्य पुरुषार्थी के ब्रह्मत्व में महायज्ञ संपन्न हुआ। पहले दिन यज्ञमान मनोरमा शर्मा और अशोक शर्मा, पूनम चौधरी और प्रदीप चौधरी रहे। मुजफ्फर नगर से आए भजनोपदेशक आचार्य कुलदीप विद्यार्थी और जबर सिंह आर्य ने ईश्वर का स्वरूप विषय पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ईश्वर भक्ति के सुंदर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। आनंद पुरुषार्थी ने ईश्वर का वास्तविक स्वरूप विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि वैदिक संध्या मंत्रों से ध्यान करने पर परमात्मा का साक्षात्कार हो सकता है और परमानंद की अनुभूति ह...