फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- जहानाबाद। कस्बे रामजानकरी धाम रामतलाई मंदिर में चल रहे गायत्री महायज्ञ के दौरान जहां यजमानों ने आहूतियां दी वहीं पांच कन्याओं के हाथ पीले भी कराए गए। साथ ही उन्हे उपहार स्वरूप ग्रहस्थी का सामान भी भेंट किया गया। गत दिनों से कस्बे के रामतलाई मंदिर में गायत्री परिवार द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। जिसके दौरान चल रहे महायज्ञ के चौथे दिन सामूहिक विवाह का भी आयोजन कराया गया। आचार्य राजेंद्र द्विवेदी व उनकी टोली द्वारा महायज्ञ की वेदियों में आहूतियां दिलवाए जाने के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना के उपरांत सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। सामूहिक विवाह के दौरान पांच जोड़ो ने अग्नि के सात फेरे लेते हुए एक दूसरे का दामन थामा। बताते हैं कि रूबी संग इंद्रेश, आराधना संग सौरभ, निहारिका संग शुभम, दी...