कोडरमा, फरवरी 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के धरगांव पंचायत में आयोजित श्री श्री 1008 नवदिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु "ॐ नमः शिवाय" का जाप करते हुए पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। महायज्ञ का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा। यज्ञ आचार्य, वैदिकाचार्य, ब्राह्मण एवं पुरोहितों द्वारा किए जा रहे मंत्र उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। यज्ञ के पुजारी के रूप में सुखदेव मेहता, विजय मेहता एवं रमेश यादव अपनी भूमिका निभा रहे हैं। महायज्ञ की पूर्णाहुति 28 फरवरी को संपन्न होगी। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बाबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.