रामगढ़, अप्रैल 30 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रांची रोड स्थित श्री श्री 1008 शीतला माता मंदिर की 22वीं वर्षगांठ समारोह के तहत पांच दिवसीय महायज्ञ जारी है। तीसरे दिन बुधवार को आचार्य अमरकांत दुबे मंडली, अविनाश शास्त्री ने यजमान श्रवण कुमार और पत्नी रेखा देवी सपत्नीक को विधिवत पूजा-अर्चना कराया। इसके तहत दैनिक पूजन, पाठ, शीता माता का महाभिषेक एवं चंडी स्वाहाकार, आरती आदि अनुष्ठान संपन्न कराए गए। अगने दिन गुरुवार को दैनिक पूजन, चंडी पाठ, चंडी स्वाहाकार, आरती के साथ भगवति जागरण संपन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष अरुणा जोशी, संचालक सह सचिव रमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सरिता देवी, संरक्षक सदस्य सीपी संतन, अनिल गुप्ता, रोहित शर्मा, मनीष कुमार, राजेंद्र गुप्ता, द्वारिका नाथ, रवींद्र प्रसाद आदि जोर - शोर से जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.