सीतापुर, जुलाई 3 -- महमूदाबाद, संवाददाता। स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ धूमधाम से शुरू हो हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे भक्ति भाव से भागीदारी की। सरावगी टोला स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा का शुभारंभ अपर जिला जज दिनेश कुमार ने किया। यात्रा इंदौरा स्थित ऋषभदेव तीर्थ से शुरू होकर बस स्टॉप , नई बाजार होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर नाचते गाते हुए चल रही थी। मंदिर पहुंचने पर ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात विधिवत पूजन अर्चन की शुरुआत हुई। मध्य प्रदेश से पधारे विधानाचार्य जीतू भैया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम...