मुरादाबाद, फरवरी 25 -- आर्य समाज, मंडी बांस का 146वां वार्षिकोत्सव और ऋषि बोधोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में महायज्ञ, भक्ति भजन और वेद प्रवचन का आयोजन हुआ। आचार्य योगेश भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा, वैदिक संस्कृति के आधार ग्रंथ चार वेद हैं। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। चारों वेदों का ज्ञान सृष्टि के आरंभ में परमेश्वर ने चार ऋषियों अग्नि, वायु, आदित्य, अंगिरा को दिया। उन्होंने यह ज्ञान ब्रह्म को दिया, फिर आगे अन्य ऋषि मुनियों और मनुष्य तक पहुंचा जो आज तक चला आ रहा है। कहा कि मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो बिना सिखाए नहीं सीखता। इसलिए सृष्टि के आरंभ में इसे सिखाने की आवश्यकता थी, जिसे केवल ईश्वर ही पूरा कर सकते थे। अध्यक्षता राम सिंह निशंक और संचालन मंत्री और योग विशेषज्ञ डॉ. मनोज आर्य ने किया। संस्थ...