लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- गोला गोकर्णनाथ। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम सकेथू में आयोजित 18 वें राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर-मिस्त्री महामेला समापन पर 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया गया। महामेला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, विधायक अमन गिरी, ईश्वरदीन वर्मा, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। महामेला को संबोधित करते हुए मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि यह 18वां महामेला देश के लगभग 40 करोड़ मजदूर-मिस्त्रियों, 14 करोड़ किसानों, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्माओं, युवाओं, वृद्धों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, खुदरा व्यापारियों तथा अति पिछड़े व अति दलित...