गाजीपुर, फरवरी 21 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इस दौरान राजगुरु मठ, काशी के पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि महामृत्युंजय अनुष्ठान केवल शारीरिक रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, ग्रह दोषों की शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि श्रद्धा, संकल्प और शुद्धता के साथ सवा लाख मंत्रों का जाप एवं हवन करने से व्यक्ति जीवन में एक दिव्य रक्षा कवच प्राप्त करता है। इससे न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। महामृत्युंजय यज्ञ मानव जीवन के कल्याण, आरोग्यता और मोक्ष प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.