गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- गाजियाबाद, संवाददाता। अंबेडकर रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में शनिवार को दूसरे दिन 55 हजार मंत्रों की आहुति दी गई। यज्ञ के दौरान सभी ने देशहित के लिए सुख समृद्धि की कामना की। नेहरू युवा केंद्र के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि 21 से 27 फरवरी तक 17वें महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में पंडित भवानी शंकर शास्त्री एवं अन्य ब्राह्मणों के साथ लोग आहुति प्रदान करेंगे। शनिवार को महामृत्युंजय महायज्ञ के दूसरे दिन 55 हजार मंत्रों की आहुति दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.