गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को खो-खो और वॉलीबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें दोनों खेल में 13-13 खिलाड़ियों का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि दोनों खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसके लिए मेरठ मंडल टीम का चयन होना है। मंगलवार को महामाया स्टेडियम में खो खो और वॉलीबॉल का लड़कियों का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। जिसमें ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर खो-खो में 13 लड़कियों का चयन हुआ है। वहीं वॉलीबॉल में भी 13 का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया अब दोनों दोनों खेल के खिलाड़ी मेरठ में मंडल ट्रायल में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.