गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में उच्च गुणवत्ता वाली लाइटें लगाई जाएंगी। स्टेडियम परिसर स्थित मैदान में करीब 64 लाइटें लगने से खेल मैदान शाम बाद भी रोशनी से जगमग रहेगा। पर्याप्त व्यवस्था होने से खिलाड़ी शाम बाद भी विभिन्न खेलों का बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। महामाया स्टेडियम में बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग आदि अन्य खेलों के अभ्यास की सुविधा है। अब स्टेडियम में उच्च गुणवत्ता वाली 64 लाइटें लगाई जाएंगी। इससे स्टेडियम में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो सकेगी। जिला खेल क्रीडाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि अगले दो से तीन माह के अंदर इसका कार्य शुरू होगा। लाइट लगने के बाद स्टेडियम में शाम के बाद भी खिलाड़ियों का अभ्यास संभव हो सकेगा। मैदान में पर्याप्त रोशनी होने से खिलाड़ियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.