गुमला, फरवरी 19 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में अमिट पहचान बनाने वाले हाई स्कूल जटया के संस्थापक स्व. मोतीलाल साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार भगत ने प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। मौके पर भगत ने कहा कि मोतीलाल साहू जैसे महामानव समाज के कल्याण के लिए जन्म लेते हैं। वे क्षेत्र में शिक्षाविद के रूप में विख्यात थे और जटया जैसे सुदूरवर्ती इलाके में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय साहू ने गरीब से गरीब बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें बेहतर मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि भले ही वे आज हमारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.