धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता महामना पंडित मदन मोहन मालवीय समाज सुधारक थे। उन्हें बीएचयू तक सीमित नहीं किया जा सकता। जाति प्रथा सहित रूढिवादी व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने काफी काम किया। उनकी जीवनी एक दर्शन है, जिससे लोग काफी कुछ सीख सकते हैं। आजकल लोग महामना को सिर्फ बीएचयू तक सीमित रख रहे हैं। यह उचित नहीं है। उन्होंने सामाजिक सुधार के क्षेत्र में कई काम किए। उक्त बात ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने कहीं। रविवार को बीएचयू एल्युमिनाई एसोसिएशन धनबाद-आसनसोल चैप्टर की ओर से कोयलानगर कम्यूनिटी हॉल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह ने मदन मोहन मालवीय के जीवन, दर्शन और विचारों पर प्रकाश डाला। सिंफर के पूर्व निदेशक टीएन सिंह ने भी संबोधित किया। कार्य...