वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हिंदी तिथि पौष कृष्ण अष्टमी के अनुसार भारतरत्न महामना पं. मदनमोहन मालवीय का जन्मोत्सव महामना प्रतिमा के समक्ष परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मालवीय मिशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महामना परिवार एवं बीएचयू. घुमक्कड़ संघ की ओर से किया गया। शुरुआत महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ। अध्यक्षीय भाषण में मालवीय मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रमाशंकर दूबे ने कहा कि इसी दिन 1861 को प्रयागराज में महामना का जन्म हुआ था। उन्होंने भगवान शंकर के त्रिशूल एवं मां गंगा के तट पर बसी काशी को अपनी कर्म भूमि चुना। यहां बीएचयू की स्थापना की। 1834 में मैकाले ने भारत से लौटकर ब्रिटिश पार्लियामेंट में कहा था कि हम भारत पर तभी शासन कर सकते हैं, जब वहां की सांस्कृति...