सहारनपुर, सितम्बर 11 -- इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा का बखान किया गया और प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट तक जाप करने का संदेश दिया गया। मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में इस्कॉन धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास अनेक वैष्णव वृंद के साथ अपनी सरस वाणी से भक्तों को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा में समझाया गया कि यदि प्रतिदिन केवल 15 मिनट हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया जाए तो निश्चित ही जीवन का उद्धार संभव है। कलयुग में भगवान की प्राप्ति का एकमात्र साधन संकीर्तन, भगवान का स्मरण, श्रवण और नृत्य बताया गया है। कहा गया कि यदि हम भगवान में अपना मन नहीं लगाते तो वही मन हमारा सबसे बड़ा शत्रु बन जाता है। कहा कि जिसने भी भगवान को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.