पटना, मई 2 -- प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक की। बैठक में तय हुआ कि पार्टी केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी। 15 जून के बाद विधानसभावार एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा सरकार में शामिल भाजपा कोटे के सभी मंत्री शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...