टिहरी, सितम्बर 7 -- भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय रावत ने जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट की सहमति पर जौनपुर ब्लॉक के सकलाना मंडल के मंडल महामंत्री एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर सिंह नेगी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर निष्कासित कर दिया गया। बताया कि निष्कासन के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय को अवगत कराया गया है। कहा कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाया जाएगा, उनके विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.