अमरोहा, दिसम्बर 8 -- बरेली में महापौर उमेश गौतम के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली जा रहे महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि रविवार की देर शाम कुछ देर के लिए गजरौला में अपने अनुयायी भाजपा नेता ऊधम सिंह के मानसरोवर कालोनी स्थित आवास पर रुके। यहां उनका ऊधम सिंह ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि के आगमन की सूचना मिलने पर उनके दर्शन एवं आशीर्वाद लेने को श्रद्धालु भी पहुंचे। कुछ देर विश्राम के बाद वह दिल्ली की ओर रवाना हो गए। उनकी सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार खुद उनकी एस्कोर्ट में रहे। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व सभासद वीरेंद्र गुर्जर लाला, नरेंद्र चौधरी, कुलवंत सिंह, ऊदल सिंह, राघवेंद्र शर्मा, आकाश गुप्ता, दमन चौधरी, जसवंत पहलवान, दीपक चौधरी आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.