हरिद्वार, जनवरी 19 -- श्री पंचदसनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और तुलसी मानस मंदिर भूपतवाला के पीठाधीश्वर स्वामी अर्जुन पुरी के ब्रह्मलीन होने से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को विधि-विधान के साथ उनको तुलसी मानस मंदिर परिसर में भू-समाधि दी गई। स्वामी अर्जुन पुरी का निधन रविवार को हुआ था। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ तुलसी मानस मंदिर परिसर में रखा गया, जहां दिनभर संतों और भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह उनकी अंतिम शोभायात्रा निकाली गई, जो भूपतवाला क्षेत्र से होते हुए वापस आश्रम परिसर पहुंची। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर को भू-समाधि दी गई। इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.