रुडकी, जनवरी 27 -- मंगलौर। मोहल्ला मानक चौक पर सिद्धेश्वर महादेव महाराज मंदिर आश्रम की संचालिका महामंडलेश्वर मैत्रयी यति गिरि महाराज के जन्मोत्सव पर मंगलवार को प्रवचन और भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोटा राजस्थान से पधारी महामंडलेश्वर डॉ. हेमानंद सरस्वती महाराज, डॉ निर्मला गिरी, साध्वी मणिकर्णिका ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में रोहित शर्मा, अंशुल सिंघल, तेजवीर सिंह, कुलदीप कपूर आदि भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...