लखनऊ, जुलाई 30 -- प्रदेश सरकार ने बिजनौर स्थित ऐतिहासिक और महाभारतकालीन स्थल विदुर कुटी के पर्यटन विकास की महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है। महाभारत सर्किट के प्रमुख गंतव्य स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे इस स्थल के लिए राज्य सरकार ने करीब 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। महात्मा विदुर से जुड़ा यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग विदुर कुटी को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने पर कार्य कर रहा है। जिससे आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पर्यटन विकास के अंतर्गत प्रवेश द्वार, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सूचना केंद्र, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, विश्राम स्थल का निर्माण जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.