धनबाद, फरवरी 14 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास भंडारीडीह के दुखहरण बाबा मंदिर में महाभंडारे के साथ शुक्रवार को सात दिवसीय श्री श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा संपन्न हो गया। यज्ञ समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर छोटू पासवान, वीरेंद्र सिंह, उमेश पासवान, सुरेश पासवान, दुखश भुइयां, अशोक पासवान, सोनू रविदास, दिनेश सोनी, गणेश पासवान, राजेंद्र पासवान, इंद्रजीत लाल, छोटू रविदास, सुरेश गुप्ता, संतु भुइयां, गणेश यादव, मदन मोहन महतो, विजय पासवान, श्रवण भुइयां, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...