धनबाद, जनवरी 26 -- महुदा, प्रतिनिधि। स्वामी निर्विकारानंद सरस्वती सर्वोदय शांति सेवाश्रम लोहापट्टी में सदगुरू श्रीश्री 108 स्वामी निगमानंद सरस्वती परमहंस देव के सानिध्य में चल रहे तीन दिवसीय बसंत पंचमी उत्सव सह सरस्वती पूजा महोत्सव का रविवार को भजन व कीर्तन के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर सेवाश्रम में महाभंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया। समारोह में गुरु भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। मौके पर लोहापट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो, सुबोध महतो, फुटुचंद महतो, नरेश महतो, इंदुभुषण महतो, उमेश प्रसाद महतो, डॉ लालजी प्रमाणिक, कृष्णा प्रसाद महतो, तुलसी महतो, संजय महतो, गणेश महतो, रामचंद्र रवानी, दशरथ महतो, पशुपति महतो, रतिलाल महतो, अर्जुन महतो, धनेश्वर विश्वकर्मा सहित दर्जनों भक्त...