लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। बोध गया स्थित महाबोधि विहार को पूरी तरह से बौद्धों को सौंपे जाने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय मूलनिवासी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कई सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राजस्व परिषद के सामने से मार्च करते हुए बौद्ध भिक्षु और अन्य लोग पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र प्रशासन को सौंपा। मोर्चा के प्रवक्ता बसंतलाल रावत ने बताया कि महाबोधि महाविहार प्रबंधन समिति अधिनियम 1949 निरस्त किए जाने और महाबोधि विहार को पूरी तरह से बौद्धों को सौपने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश के गया में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बौद्ध भिक्षु भंते सुमित रत्न, भंते जिज्ञासु, भंते शील बोधि, भंते सचिदानंद दास सागर, भंते सच्चेनन्द, भन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.