गया, नवम्बर 4 -- विश्व शांति के संदेश के साथ महाबोधि मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य संघदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे वियतनामी संघ की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न देशों से आए करीब 15 सौ बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति का उद्घोष किया। इसके पहले मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। समारोह की शुरुआत पारंपरिक मंगल प्रार्थना और सूत्त पाठ के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भिक्षुओं को चीवर, भोजन और दैनिक उपयोग की सामग्री अर्पित की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी शांति, करुणा और सह-अस्तित्व की भावना को आत्मसात करते हुए दान में शामिल हुए। महाबोधि मंदिर परिसर में आयोजित इस अनुष्ठान में आध्यात्मिकता और शांति से परिपूर्ण माहौल रहा। बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने बताया कि विश्व में सद्भाव, शांति और प्रेम का संद...