गया, जनवरी 19 -- महाबोधि मंदिर में विश्व शांति की कामना को लेकर 37वीं निगमा मोनलम चेनमो पूजा सोमवार से शुरू हो गयी। निगमा पंथ के श्रेष्ठ धर्मगुरु सिंचेन रमजांग रिनपोछे की अगुवाई में यह पूजा 28 जनवरी तक चलेगी। पूजा में शामिल होने के लिए भूटान, नेपाल, लद्दाख, सिक्किम, हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों से बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंचे हुए हैं। पूर्व दिशा में टूल्कु संगनगाक रिनपोछे व अन्य, दक्षिण में खाबर मिनलिंग खेंचेन व खाबजे तुलशिक रिनपोछे, पश्चिम में खाबजे मुसांग व गंगखांग रिनपोछे और उत्तर दिशा में खाबजे काठोक सितु रिनपोछे समेत कई वरिष्ठ धर्मगुरु अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। आध्यात्मिक धर्मगुरु और अनुयायी सभी मानवता व जीवों के कल्याण की सामूहिक कामना करेंगे। पूजा के लिए तोरमा व फूलों से महाबोधि मंदिर में बोधिवृक्ष के आसपास सजावट की गयी है। तोरम...