गया, दिसम्बर 24 -- महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित दो दिवसीय चौथा पाली-संस्कृत चैंटिंग कार्यक्रम बुधवार को श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हो गया। वैश्विक बौद्ध समुदाय के बीच सामंजस्य, संवाद और सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पाली और संस्कृत परंपराओं से जुड़े वरीय भिक्षुओं व लामाओं ने सामूहिक प्रार्थना और जप सत्रों में भाग लिया। पूरे परिसर में करुणा, शांति और आध्यात्मिकता का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम का आयोजन 'पाली एवं संस्कृत इंटरनेशनल भिक्षु एक्सचेंज प्रोग्राम' के तत्वावधान में किया गया। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए समन्वयक व कार्यक्रम प्रभारी जिम्पा लामा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अंतर-पारंपरिक सद्भाव और वैश्विक शांति के लिए सहयोग की आवश्...