गया, मार्च 21 -- महाबोधि मंदिर में चल रहा पहला थाईलैंड त्रिपिटक चांटिंग शिरोमणि का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया है। मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे विभिन्नथाई बौद्ध मठों के वरीय बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु त्रिपिटक चांटिंग के अंतिम पूजा सत्र में शामिल हुए और विश्व में शांति और सद्भाव का उद्भोष किया। अंतिम दिन सभी वरीय भिक्षुओं के अलावा श्रद्धालुओं ने भी महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके बाद गर्भगृह का परिक्रमा करते हुए बोधिवृक्ष के नीचे बैठकर सामूहिक सूत्तपाठ किया। पांच दिनों तक महाबोधि मंदिर में थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं द्वारा चांटिंग के दौरान तथागत बुद्ध के उपदेशों का पाठ किया गया और विश्व में शांति, करुणा व भाईचारे का संदेश प्रसारित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। 17 मार्च से पांच दिनों तक आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.