गया, दिसम्बर 10 -- महाबोधि मंदिर परिसर स्थित अशोक स्तंभ के पास बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे बौद्ध श्रद्धालुओं के एक समूह ने हंगामा कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया। अशोक स्तंभ के पास पिंडदान कर रहे सनातनी श्रद्धालुओं को कुछ बौद्धों ने अनुष्ठान रोकने को कहा और जमकर हंगामा करने लगे। उनका तर्क था कि भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली विश्वभर के बौद्धों का पवित्र तीर्थ है। इसलिए यहां केवल बौद्ध परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना होनी चाहिए और पिंडदान जैसे अनुष्ठान स्वीकार्य नहीं है। महाराष्ट्र से आए करीब 20-25 की संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा विरोध तेज होने पर स्थिति बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया और बौद्ध श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। कुछ देर तक परिसर में तनाव बना रहा। लेकिन, पुलिस की...