नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में महाप्रबंधक परियोजना के पद पर तैनात आशीष कुमार सिंह को शासन से एक साल के लिए पुनर्नियुक्ति मिली है। इससे संबंधित कार्यालय आदेश गुरुवार को जारी किया गया। महाप्रबंधक (सिविल) आशीष कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति की तिथि 31 दिसंबर है। इसके उपरांत उनकी एक साल के लिए पुनर्नियुक्ति कर दी गई है। इससे प्रशासनिक और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस समय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अंडरपास, 130 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे बस- वे, नए औद्योगिक सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं आदि विकास कार्य उनकी देखरेख में चल रहे हैं। आदेश के मुताबिक आशीष कुमार सिंह 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक जिम्मेदारी संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...