गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता रेलवे चिकित्सालय में नवनिर्मित फार्मेसी विंग एवं बहिरंग प्रखंड के फार्मेसी विंग का उद्घघाटन शुक्रवार को हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की उपस्थिति में चिकित्सालय के वरिष्ठ सफाई कर्मी परशुराम प्रसाद ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। महाप्रबंधक ने नव निर्मित फार्मेसी वार्ड की अत्याधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होनें चिकित्सकों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद महाप्रबंधक ने चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंहल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रधान वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम, चिकित्सा न...