लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस क्रम में उन्होंने रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच लखनऊ के समग्र विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा महापौर ने राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी. एल. संतोष, राज्यसभा सांसद संजय सेठ से भी भेंट की। यूपी भवन और भाजपा केंद्रीय कार्यालय में हुई इन मुलाकातों में नगरीय विकास, जनसेवा, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ। महापौर ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत सहित विभिन्न राज्यों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.