मधुबनी, अप्रैल 27 -- मधुबनी। शहर में सफाई के लिए चलाए गये अभियान के दौरान बेहतर समन्वय के लिए नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने महापौर अरुण राय को सम्मानित किया। इसदौरान निगम के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। साथ में मनीष कुमार सिंह, अरुण कुमार, बद्री राय, कविता झा, अजय प्रसाद, विभूति झा, धर्मवीर प्रसाद, मितन सहनी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने नगर निगम की तत्परता और महापौर के नेतृत्व की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...