नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, व.सं। महापौर राजा इकबाल सिंह ने पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत और निगम आयुक्त अश्वनी कुमार के साथ पश्चिमी व नजफगढ़ जोन के विकास कार्यों को लेकर बैठक की। सांसद ने दोनों जोन में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, पार्क के रखरखाव, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवनों का रखरखाव, अमृत योजना के तहत जलाशयों का विकास, विद्यालयों का बेहतर रखरखाव जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पार्षदों ने अपनी समस्याओं और क्षेत्र के मुद्दों को महापौर व अधिकारियों के समक्ष रखा। महापौर ने कहा कि बैठक का उद्देश्य वार्ड के स्थानीय मुद्दों को समझना, पार्षदों के साथ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करना और उनका सामूहिक रूप से हल करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.