काशीपुर, फरवरी 28 -- काशीपुर। नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली ने भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को नवनिर्वाचित, आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल और कवि नगर मंडल अध्यक्षा कल्पना राणा का नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मेयर बाली ने उम्मीद जताई कि इन तीनों ही मंडल अध्यक्षों के कार्यकाल में भाजपा और मजबूत होगी और उनके सहयोग से पार्टी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में मंडल अध्यक्षों का रचनात्मक सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रजत सिद्ध, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, संजय कश्यप, संजय भाटिया, भारत पराशर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.