रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव में दौड़ में रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुण्डा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुण्डा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर और बीरू तिर्की शामिल हैं। रोशनी खलखो ने भरा परचा भाजपा समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो ने समाहरणालय के बी ब्लॉक में नामांकन दाखिल किया। वह निगम की निवर्तमान वार्ड पार्षद भी हैं। उनके साथ हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू समेत कई अन्य नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। इससे पूर्व बैंड-बाजार के साथ सभी कचहरी रोड में पहुंचे। नामांकन पत्र दाखिल...