लखनऊ, फरवरी 13 -- अलीगंज और आसपास के क्षेत्रों पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलकल विभाग अलीगंज सेक्टर बी में 660 किलोलीटर का भूमिगत जलाशय बनाएगा। गुरुवार को निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। निर्माण कार्य चार महीने में पूरा हो जाएगा। नगर निगम और जलकल विभाग संयुक्त रूप से इसका निर्माण करा रहा है। इसके लिए भूमि पूजन समारोह सेक्टर बी, पानी की टंकी परिसर में हुआ। मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक उत्तरी विधान सभा क्षेत्र लखनऊ डॉ. नीरज बोरा और पार्षद अलीगंज पृथ्वी गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस मौके पर जलकल के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि जलाशय निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे। इस परियोजना की लागत करीब 4 करोड़ रुपये होगी और इसे 4 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान पार्षद राजकुमारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.