लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ व्यापार मंडल सदर की ओर से ज्येष्ठ माह के शनिवार को भंडारे का आयोजन हुआ। महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, राजीव मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पहुंचकर लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू की ओर से हुए भंडारे में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक राठौर, अशोक तिवारी, सुधाकर त्रिपाठी, राजेश्वरी, अनीता अग्रवाल, राजू गांधी, राजेश सिंह गब्बर, अमित द्विवेदी, श्रीप्रकाश उपाध्याय, रणवीर सिंह, वरुण अग्रवाल कार्तिकेय मिश्रा समेत सभी प्रमुख गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...