गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- गाजियाबाद। हापुड़ मोड़ स्थित श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नंदिनी शर्मा को हेड गर्ल और शांसी गोयल को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। वहीं, लक्ष्मी सदन की कप्तान मानवी गौतम व उपकप्तान समीक्षा रजक, गार्गी सदन की कप्तान रानी व उपकप्तान आकृति, कस्तूरबा सदन की कप्तान अनन्या व उपकप्तान प्रतिभा यादव, टेरेसा सदन की कप्तान हर्षिता चावला व उपकप्तान स्वर्णा को बनाया गया। सांस्कृतिक प्रशासक अंशु यादव, उप प्रशासक श्रुति, खेलों की जिम्मेदारी कनिका उपाध्याय एवं जाजा जैनब को दी। इस मौके पर महापौर सुनीता दयाल ने सभी को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.