अयोध्या, दिसम्बर 3 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा क्षत्रिय बोर्डिंग सोसाईटी लालबाग में आयोजित मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों के 10 स्टॉल लगाये गये, जिसमें प्रतापगढ़ का आंवला, मदोही की कालीन, व विभिन्न प्रकार के सिले-सिलाये परिधान तथा खादी के सूती ऊनी व रेशम वस्त्र बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। महापौर ने कहा कि लोग खादी एवं ग्रामोद्योगी वस्तुओं का अधिकाधिक प्रयोग अपने दैनिक जीवन में करें। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अयोध्या मण्डल राकेश दूबे ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...