गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन शनिवार को कर दिया गया। गिरिडीह नगर निगम महापौर पद के लिए 16 और वार्ड पार्षद के 216 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। किसी को छड़ी, किसी को आलमीरा तो किसी को चूड़ियां चुनाव चिह्न मिला है। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार करना शुरु कर दिया है। शनिवार को चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और मतदाताओं को चुनाव चिह्न से अवगत कराने लगे। महापौर के किस प्रत्याशी को क्या मिल चुनाव चिह्न प्रत्याशी चुनाव चिह्न अनिल कुमार दास एअरकंडीस्नर अर्जुन बैठा छड़ी कामेश्वर पासवान चूड़ियां कृष्णा तुरी बैट्री टॉर्च गोविंद तुरी बेंच गौरव कुमार बिस्कुट नागेश्वर दास बक्सा पंकज कु. सागर ईंटे प्रकाश कु...