हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता नगर निगम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 30 जनवरी तक महापौर पद के लिए कुल 08 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 175 नामांकन पत्र विक्रय किए गए हैं। इसी क्रम में 30 जनवरी को वार्ड संख्या-08 से वार्ड पार्षद पद के लिए एक अभ्यर्थी द्वारा नामांकन किया गया। वार्ड संख्या-08 से अनिता गुप्ता ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार के समक्ष विधिवत रूप से जमा किया। नामांकन के दौरान निर्वाचन कार्यालय में प्रशासनिक तैयारियां दुरुस्त रहीं तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.